मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से जुगुन्ती चौधरी के जीवन में आया सुगमता का नया अध्याय

---Advertisement---

अनूपपुर 2 नवंबर 2026- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाते हुए उसके जीवन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना है। इसी उद्देश्य के तहत वार्ड क्रमांक-02, अनूपपुर निवासी जुगुन्ती चौधरी को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

एकलव्य आवासीय विद्यालय, अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी द्वारा जुगुन्ती चौधरी को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की उपलब्धता से अब जुगुन्ती चौधरी के दैनिक जीवन में आवागमन अधिक सुगम होगा। वे अपनी आवश्यकतानुसार एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से आ-जा सकेंगी तथा दैनिक गतिविधियों के संपादन में उन्हें सुविधा प्राप्त होगी। यह सहायता उनके आत्मविश्वास, स्वावलंबन एवं स्वतंत्र आवागमन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस हेतु जुगवंती बाई देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment