कृषि क्विज में नत्थूलाल यादव ने हासिल किया तृतीय स्थान

---Advertisement---

अनूपपुर 1 नवंबर 2026/ कृषक कल्याण स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित कृषि क्विज प्रतियोगिता में किसान नत्थूलाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय समारोह में उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की गई। पुरस्कार के लिए चयनित होने पर नत्थूलाल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की।

नत्थूलाल यादव ने बताया कि कृषि क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता करना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करना उनके लिए खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है। इससे किसानों को अपनी कृषि संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि ई-स्कूटर मिलने से उन्हें दैनिक आवागमन तथा खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में सुविधा होगी। उन्होंने किसानों के उत्साहवर्धन के लिए की गई इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मध्यप्रदेश शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment