कलेक्टर ने बम्हनी एवं केशवानी उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

---Advertisement---

अनूपपुर 30 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने ग्राम बम्हनी एवं केशवानी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी में मरीजों की उपस्थिति, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, आवश्यक जांच सुविधाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री झा ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि उप स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण तथा दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम बम्हनी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था पाए जाने पर कलेक्टर ने सराहना की। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान, बीएमओ,सीएचओ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment