- बैकुंठपुर निवासी अरमान खान का ट्रैक्टर और मोदीपारा निवासी विनोद खलखो का टिप्पर जब्त कर चौकी लाया गया, वैधानिक कार्यवाही जारी
बैकुंठपुर। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिये खनिज विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए ग्राम चिरमी के समीप नदी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़ा है। 24 अक्टूबर 2026 को की गई इस कार्यवाही में एक ट्रैक्टर और एक टिप्पर को पकड़कर बचरा पोड़ी चौकी लाया गया। दोनों वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिरमी के समीप नदी से रेत निकालकर बिना वैध अनुमति के परिवहन किये जाने की सूचना पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम सक्रिय हुई। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर अलग अलग स्थानों पर वाहनों को पकड़ा। कार्यवाही के दौरान बैकुंठपुर निवासी अरमान खान का ट्रैक्टर तथा मोदीपारा निवासी विनोद खलखो का टिप्पर पकड़ा गया। दोनों वाहनों में रेत का अवैध परिवहन किये जाने की बात सामने आई है।

संयुक्त कार्यवाही में खनिज निरीक्षक उत्तम कुमार, बचरा पोड़ी चौकी प्रभारी डिकेश्वर सहित विभागीय पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ शामिल रहे। टीम ने दोनों वाहनों को चौकी पहुंचाया जहां नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।
अवैध खनन पर कार्यवाही जारी
नदी-नालों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर्यावरण के साथ साथ शासन के राजस्व को भी प्रभावित करता है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिये खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल पकड़े गये दोनों वाहनों के मामले में वैधानिक प्रक्रिया जारी है।







































































