सीसीएल नेशनल पीआर कॉन्क्लेव में प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन

---Advertisement---

सीसीएल नेशनल पीआर कॉन्क्लेव में प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन

शॉर्ट फिल्म, फोटोग्राफी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स दिखाएंगे हुनर, 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा जनसंपर्क, संचार और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में रचनात्मकता एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नेशनल पीआर कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन 4 और 5 नवंबर को रांची में किया जाएगा। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहे इस कॉन्क्लेव की थीम ‘फ्रॉम एल्गोरिदम टू ऑथेंटिसिटी: इनोवेट, इन्फ्लुएंस, इम्पैक्ट’ रखी गई है।

कॉन्क्लेव के तहत विद्यार्थियों, युवा पेशेवरों और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें झारखंड के इको-माइन टूरिज्म एवं पर्यटन पर आधारित शॉर्ट फिल्म, दुर्गा पूजा और दशहरा की परंपराओं पर लघु फिल्म, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं राइजिंग पीआर स्टार, फोटोग्राफी और कॉन्क्लेव के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान की श्रेणियां शामिल हैं।

दोनों शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं के लिए 2 से 3 मिनट की फिल्म आमंत्रित की गई है। चयनित फिल्मों को कॉन्क्लेव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी दो सर्वश्रेष्ठ मौलिक तस्वीरें प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, सोशल मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र में सक्रिय प्रतिभागियों का चयन उनकी डिजिटल उपस्थिति, प्रमुख पहलों और प्रभाव के आधार पर किया जाएगा।

28 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

इच्छुक प्रतिभागी 28 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिताओं से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118413325, 7488497047, 7541892203 और 9771433566 पर संपर्क किया जा सकता है।

सीसीएल की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार साझा करने और जनसंपर्क एवं डिजिटल संचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment