राजेंद्रग्राम पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, तीन वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

राजेंद्रग्राम पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, तीन वारंटी गिरफ्तार

दो गिरफ्तारी वारंट और एक स्थायी वारंट तामील, न्यायालय में किया पेश

राजेंद्रग्राम। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो गिरफ्तारी वारंट और एक स्थायी वारंट तामील किया। पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा पुष्पराजगढ़ अनुविभाग के पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वरकरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलगवां निवासी अर्जुन चंद्रवंशी पिता सुखलाल चंद्रवंशी और ग्राम बरबसपुर निवासी रामदास चंद्रवंशी पिता दद्दी चंद्रवंशी को गिरफ्तारी वारंट के तहत पकड़ा गया। वहीं, बरांझ (परसुटोला), करनपठार निवासी केवल सिंह पिता बुद्ध सिंह, उम्र 28 वर्ष, को स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद राजेंद्रग्राम न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वरकरे के नेतृत्व में यादवेन्द्र सिंह, अवधलाल अहिरवार, अश्वनी मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, विजय सिंह श्याम, विनोद कुमार, रविशंकर मरावी और आदर्श नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment