रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 8 वारंटी गिरफ्तार, 7 स्थाई वारंटों की तामील

---Advertisement---

रामनगर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 8 वारंटी गिरफ्तार, 7 स्थाई वारंटों की तामील

न्यायालयीन प्रक्रिया से बच रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, टीम को मिलेगा पुरस्कार

अनूपपुर। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए रामनगर पुलिस ने 16-17 अक्टूबर की दरम्यानी रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी 7 स्थाई गिरफ्तारी वारंट और एक गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के निर्देशन तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दुलीचंद्र यादव (34), निवासी कमलनगर खपड़ा दफाई, मनोज गोस्वामी (37), निवासी इंद्रानगर राजनगर, वंशराम चौधरी (39), निवासी काली बस्ती राजनगर, रवि सिंह गोड़ (27), निवासी कटिंग दफाई राजनगर, शत्रुघन चौधरी (27), निवासी ग्राम ऊरा, सुरेंद्र कुमार केवट (22), निवासी टिमकीटोला और रामकरण केवट (32), निवासी ग्राम सेमरा शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

इसी क्रम में न्यायालय जेएमएफसी कोतमा से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत गोरेलाल नट (45), निवासी फुलवारीटोला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विभिन्न मामलों में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय दंड संहिता, आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम से संबंधित वारंटों की तामील की गई है।

थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान को अंजाम दिया। टीम में भगवान सिंह, विनोद नाहर, सनत द्विवेदी, अमित पटेल, राहुल प्रजापति, मूरत सिंह, अनुराग भार्गव, मदगेन्द्र और मुमताज शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उसे पुरस्कृत करने की घोषणा की है। रामनगर पुलिस ने फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment