ग्रामीण विकास विभाग की योजना से बदली दुर्गा बैगा की तकदीर

---Advertisement---

ग्रामीण विकास विभाग की योजना से बदली दुर्गा बैगा की तकदीर

कूप व खेत तालाब से मिली सिंचाई की संजीवनी, एक बगिया मां के नाम पौधारोपण से मिलेगा आर्थिक संबल

अनूपपुर,17 अक्टूबर 2026/ जनपद पंचायत कोतमा के ग्राम पंचायत सारंगगढ़ के ग्राम छुल्हा निवासी आदिवासी हितग्राही श्रीमती दुर्गा बैगा के जीवन में ग्रामीण विकास विभाग की वीबी जी राम जी (मनरेगा) योजना बदलाव लेकर आई है।

हितग्राही दुर्गा बैगा को एक बगिया माँ के नाम योजना लागत 2 लाख 69 हजार का लाभ प्राप्त हुआ। योजना अंतर्गत उन्होंने अपनी भूमि पर हाइब्रिड आम के 100 पौधों का रोपण किया है। रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु योजना अंतर्गत फेंसिंग की व्यवस्था भी की गई है।

पूर्व में पंचायत द्वारा इन्हे कपिलधारा कूप लागत 2 लाख का भी लाभ प्रदान किया गया है।

एक बगिया मां के नाम पौधारोपण के समीप उनके देवर श्री चेतन बैगा को खेत तालाब योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, जिसकी लागत 1 लाख 72 हजार रुपये है। पूर्व से निर्मित कपिलधारा कूप व नवीन खेत तालाब से आम की बगिया को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। साथ ही हितग्राही दुर्गा बैगा इस तालाब के पानी का उपयोग अपनी 5.5 एकड़ की निजी कृषि भूमि में भी कर रही हैं।

हितग्राही दुर्गा बताती हैं कि ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं से उनके जीवन में बदलाव आ रहा है। अब वे खेती-बाड़ी के साथ ही सब्जी का भी उत्पादन कर रही हैं। आने वाले वर्षों में आम के 100 पौधे उनकी आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण सहायक बनेंगे।

उन्होंने बताया कि भविष्य में पतिदेव की मदद से मछली पालन तथा मुर्गी पालन की भी योजना है। जिससे प्राप्त खाद का उपयोग वह अपने उद्यानिकी तथा पौधो के संरक्षण में कर सकेंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment