अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

---Advertisement---

अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जिला जेल भेजा गया

अनूपपुर। अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 32 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर रेस्क्यू कॉलोनी निवासी सैम राजपूत उर्फ संजू ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 555/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) एवं 332(बी) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी अनूपपुर के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी उमेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैम राजपूत उर्फ संजू, पिता वृतलाल राजपूत, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, विवेकनगर रेस्क्यू कॉलोनी, चचाई, जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल अनूपपुर में निरुद्ध कराया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य सरिता लकड़ा, शेख रसीद, प्रकाश तिवारी और अब्दुल कलीम शामिल रहे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर हो सकी। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment