शंकर सेना ने आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ मनाया नवरात्रि का कार्यक्रम
बच्चों को वितरित की खाद्य सामग्री एवं उपहार

पौराधार/अनूपपुर-
नवरात्रि के पावन अवसर पर शंकर सेना शहडोल संभाग के तत्वावधान में 16 अक्टूबर को डूमर कछार निकाय के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 155 पौराधार में सेवा एवं जनकल्याण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बालिकाओं एवं बच्चों को मिष्ठान,फल,स्टेशनरी तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करने के साथ-साथ बालिकाओं के सम्मान,बच्चों के प्रति स्नेह और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। शंकर सेना के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिष्ठान,फल एवं अन्य उपहार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के 2 आंगनबाड़ी केंद्रों में बालिकाओं एवं बच्चों को फल,मिष्ठान,खाद्य सामग्री,स्टेशनरी अन्य सामग्री वितरित कर नवरात्रि की खुशियां साझा की गयी।
इस अवसर पर शंकर सेना के उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति,सेवा, समर्पण और नारी सम्मान का संदेश देता है, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है।
शंकर सेना आगे भी सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच सेवा कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, बालिकाओं के सम्मान तथा जरूरतमंद बच्चों की सहायता का संदेश दिया गया,उपस्थित लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर निकाय क्षेत्र के अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ता सहायिका शंकर सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे मुन्ने बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे।







































































