राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

---Advertisement---

राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक के 11 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और अमरकंटक क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया और स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान , हिमाचल प्रदेश , तमिलनाडु , कर्नाटक , हरियाणा , जम्मू-कश्मीर , दिल्ली , छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों की टीमों ने सहभागिता की  प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए जिनमें मध्यप्रदेश की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सफलता अर्जित की

लगातार जीत के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा

प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने पहले मुकाबले में महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित किया । दूसरे मैच में चंडीगढ़ की टीम को 3-0 से शिकस्त दी । सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को 2-0 से हराया जबकि फाइनल में तमिलनाडु की टीम को 1-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया । टीम की इस उपलब्धि में कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

11 खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय गौरवान्वित

विद्यालय के 11 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि रही । खिलाड़ियों ने अनुशासन , सामूहिक समन्वय , खेल भावना और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया । इस सफलता से विद्यालय सहित अमरकंटक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है

स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने दी बधाई और आशीर्वाद

श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया । उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम , अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

स्कूल के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने की सराहना

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया । उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी

राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि निरंतर अभ्यास , कठिन परिश्रम और टीम भावना के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की जा सकती है । खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कोच , टीम मैनेजर एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment