अनूपपुर 12 अक्टूबर 2026/ शारदेय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री रत्नाकर झा द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं एवं समारोह स्थलों का प्रतिदिन निरीक्षण कर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, अनूपपुर थाना क्षेत्र में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री वेद प्रकाश सिंह, चचाई थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री ज्ञानदास पनिका, फुनगा चौकी क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री कौशलेन्द्र शंकर मिश्रा, भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री मंगलदास चक्रवर्ती, जैतहरी थाना क्षेत्र में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री चंद्रशेखर मिश्रा तथा वेंकटनगर थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री राजेंद्र दास पनिका को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, कोतमा थाना क्षेत्र में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री दशरथ सिंह तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री गुरुदास प्रसाद मेहरा, बिजुरी थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लवतेन्द्र सिंह, रामनगर थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री संतोष चौधरी, राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री ईश्वर प्रधान तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल रत्नम, अमरकंटक थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री विनोद सिंह बरगाही तथा करनपठार थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री सोहनलाल कोल एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री रमाकांत तिवारी को नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार, संबंधित नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को सहयोगी अधिकारी बनाया गया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन निर्धारित कुंड एवं स्थलों पर कराने, विसर्जन स्थलों पर राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने तथा पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने-अपने अनुभाग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी होंगे।





































































