मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को कोठी व सेवा सेतु अभियान के तहत सभी जनपद मे होगा कैम्प का आयोजन

---Advertisement---

अनूपपुर 02 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत कोतमा की ग्राम पंचायत कोठी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में क्षेत्र के नागरिकों की सी.एम. हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

कैम्प के अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। इस दौरान विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं सेवा प्रदाता केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा तथा नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कैम्प के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री टी.आर. नाग को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा सुश्री शीतल ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अभियान के अंतर्गत शेष विकासखंडों में 3 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान -सरकार आपके द्वार के तहत भी विकासखंड मुख्यालय पर कैम्प आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को कार्यक्रम की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

Leave a Comment