अमरकंटक में 25वां निर्माण महोत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजन ,

---Advertisement---

अमरकंटक में 25वां निर्माण महोत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजन ,

गीता स्वाध्याय में तीन दिवस संतों के सान्निध्य में होंगे धार्मिक अनुष्ठान और भंडारा

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री गीता स्वाध्याय मंदिर में परमपूज्य ब्रह्मलीन श्री 108 स्वामी ब्रम्हेन्द्रानन्द गिरिजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 25वें निर्माण महोत्सव का भव्य आयोजन 4 से 6 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा ।

आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है

आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानन्द गिरिजी महाराज की स्मृति में आयोजित इस तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में श्री नर्मदा नाम संकीर्तन , श्री दादाजी नाम संकीर्तन , वेद पाठ , गीता पाठ , विष्णु सहस्रनाम पाठ तथा संतों के प्रवचन होंगे । कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान , भक्ति एवं सत्संग का लाभ प्राप्त होगा

आयोजन के प्रथम दिवस 4 अक्टूबर रविवार को प्रातः 8 बजे से 24 घंटे अखंड श्री नर्मदा नाम संकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा । इसके पश्चात 5 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 9 बजे पूज्य दादाजी प्रकटोत्सव कार्यक्रम , पूजन-अर्चन एवं 24 घंटे अखंड दादाजी नाम संकीर्तन तथा सायं 8 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा

महोत्सव के अंतिम दिवस 6 अक्टूबर मंगलवार को प्रातः 7:30 बजे से शांति पाठ , वेद पाठ , गीता पाठ एवं श्री विष्णु सहस्रनाम पाठ होगा । इसके बाद दादाजी का पूजन , महाआरती , शिवरूद्राभिषेक एवं समाधि पूजन सम्पन्न कराया जाएगा । प्रातः 11 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं संतों के प्रवचन आयोजित होंगे , जबकि दोपहर 12 बजे से विशाल संत भोज एवं भंडारे का आयोजन किया प्रारंभ किया जाएगा

गीता स्वाध्याय मंदिर के महंत स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज एवं आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं , संतों एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

October 2, 2026

Leave a Comment