बिजुरी के निमहा गांव में खेत में काम कर रही वृद्धा पर दो भालू ने किया हमला शहडोल मेडिकल में चल रहा उपचार

---Advertisement---

बिजुरी के निमहा गांव में खेत में काम कर रही वृद्धा पर दो भालू ने किया हमला शहडोल मेडिकल में चल रहा उपचार

विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट

अनूपपुर/15 सितम्बर /वन परिक्षेत्र बिजुरी के बेलगांव बीट अंतर्गत निमहा गांव में खेत काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा पर दो भालुओ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किए जाने पर वन विभाग एवं परिजनों के द्वारा बिजुरी से जिला चिकित्सालय अनूपपुर से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया जहां उपचार किया जा रहा है

वन परिक्षेत्र,थाना बिजुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीबहरा के निमहा के वन कक्ष क्रमांक आर,एफ,529 में मिले बनाधिकार भूमि पर किए जा रहे खेती मे 60 वर्षीया श्रीमती अमृतिया पाव पति मिलन पाव अकेले खेत में निदाई का काम कर रही थी तभी सोमवार की देर शाम वन क्षेत्र से आए दो भालुओ ने अचानक हमला कर हाथ एवं शरीर के अंगों में नाखून एवं मुंह से काटकर गंभीर रूप से घायल किया दोनों भालुओ के जंगल की ओर जाने पर वृद्धा है

खून से लथपथ हालात में हिम्मत कर अकेले ही एक किलोमीटर का रास्ता पैदल चल कर देर शाम घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने पर वनविभाग एवं परिजनो द्वारा बिजुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार,परिक्षेत्र सहायक कोठी बेसाहन सिंह आर्मो बीटप्रभारी बेलगांव अनिल कुमार केवट के साथ वन अधिकारी/कर्मचारी अस्पताल पहुंचकर पीडिता से मुलाकात कर प्रारंभिक सहायता राशि प्रदाय की इस दौरान ड्यूटी डॉक्टर द्वारा वृद्ध महिला की हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया देर रात जिला चिकित्सालय में उपचार कर बेहतर उपचार हेतु उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किए जाने पर मंगलवार के दिन वृद्धख का उपचार किया जा रहा है जिसकी हालत खतरे से बाहर होना बताया जा रहा है।

खेत में काम कर रही वृद्धा पर दो भालुओ द्वारा हमला कर घायल किए जाने की घटना प्रकाश से आने पर मैं स्वयं अस्पताल जाकर पीड़िता को देखकर चिकित्सकों से उपचार से संबंधित बातचीत कर पीड़िता के परिजनों को शासन के नियमानुसार प्रारंभिक सहायता राशि दी गई है
पवन कुमार ताम्रकार वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment