कॉम्बिंग गश्त में कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी गिरफ्तार

---Advertisement---

कॉम्बिंग गश्त में कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 वारंटी गिरफ्तार

छह स्थायी और तीन गिरफ्तारी वारंट किए तामील, आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

कोतमा। फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए कोतमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 अगस्त को कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें छह स्थायी वारंटी और तीन गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में कोतमा पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान कार्रवाई की।

छह स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार चाका कोतमा निवासी नहेतराम जायसवाल को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के प्रकरण में जारी स्थायी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। इसी तरह चाका निवासी लक्ष्मीकांत जायसवाल को भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के मामले में पकड़ा गया।

दुल्हीबांध निवासी समयलाल चौधरी को धारा 294, 323 और 506 के प्रकरण में जारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। सारंगगढ़ निवासी विकास कुमार केवट को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के मामले में गिरफ्तार किया गया।

बनियाटोला कोतमा निवासी मो. समीर को जुआ अधिनियम की धारा 13 के प्रकरण में तथा लहसुई गांव निवासी मो. एयाज उर्फ ऐजाज को धारा 188, 269, 270 एवं अन्य संबंधित धाराओं के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

तीन गिरफ्तारी वारंट भी तामील

ठोड़हा कोतमा निवासी प्रीतम कोल को धारा 294, 323, 506, 34 के प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया। जमुड़ी रामनगर निवासी मूलसिंह कंवर को वन अधिनियम की धारा 26(1)(डी) के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

वहीं गेट दफाई भालूमाड़ा निवासी प्रकाश केवट को बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) से संबंधित प्रकरण में जारी गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय में किया पेश

कोतमा पुलिस ने सभी नौ वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप की स्थिति बनी है। पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में आर.एन. तिवारी, लालजी श्रीवास्तव, राकेश सिंह, संजीव त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पासी, अजय तोमर, सुरेन्द्र सिंह और अभय त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment