एनसीएल की बीना परियोजना में ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का हुआ आयोजन दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को ₹ 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान

---Advertisement---

एनसीएल की बीना परियोजना में ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का हुआ आयोजन

दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को ₹ 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान

एनसीएल की बीना परियोजना ने गत सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से ‘एक्सीडेंटल डेथ क्लेम डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम’ का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट योजना के अंतर्गत दिवंगत कर्मचारी श्री सत्येंद्र कुमार के परिजनों को कुल ₹ 1 करोड़ की एक्सीडेंटल डेथ क्लेम राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर दिवंगत श्री सत्येंद्र कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती बेबी देवी को यह राशि वितरित की गई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (बीना), श्री प्रदीप कुमार जाना उपस्थित रहे और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि अपनों के जाने के दु:ख की भरपाई कोई भी आर्थिक सहायता दूर नहीं कर सकती, लेकिन विपत्ति के समय मिला यह वित्तीय सहारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सुरक्षा का अहसास कराता है। इससे शोकाकुल परिजनों को नई उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिलती है।

उक्त कार्यक्रम में परियोजना से जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी , स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment