कलेक्टर ने दो मरीजों के लिए डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि के आहरण को दी मंजूरी

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 23 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के दो गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु मुख्यमंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के आहरण एवं संवितरण की मंजूरी प्रदान की है।

जारी आदेश के अनुसार कोतमा के ग्राम बुधानपुर निवासी श्री गया प्रसाद मिश्रा को फोरनियर्स गैंग्रीन के उपचार के लिए 65 हजार रुपये तथा अनूपपुर के फुलकोना, रामनगर निवासी श्री राम विशाल सिंह को लार्ज एक्यूट नॉन-हेमरेजिक बीमारी के उपचार के लिए 85 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि के आहरण एवं संवितरण की मंजूरी प्रदान की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment