आज भारत “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है- तुलसीराम सिलावट

---Advertisement---

 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार विधायक नीना वर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और संगठन विकसित भारत की अवधारणा को धरातल पर ला रहे हैं

धार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को बदनावर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य वक्ता रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव तथा नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, अखंड भारत, संगठन और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया तथा उनका जीवन आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉ. मुखर्जी के आदर्शों और विचारों को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है।

सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। आज भारत “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और वैश्विक मंचों पर देश की बात सम्मान के साथ सुनी जाती है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प ले। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की शक्ति और प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। उन्होंने नई सोच, नए संकल्प और नए आत्मविश्वास के साथ देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं।

धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment