कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में आज सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कंपनी के 09 अधिकारियों तथा मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 04 कर्मचारियों सहित कुल 13 कार्मिकों का सेवानिवृत्ति सम्मान तथा अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया ने की। अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री कुमार मनोज, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) श्री अर्पण घोष, महाप्रबंधक (पीएफ एवं पेंशन) श्री विद्युत् साहा, विभागाध्यक्ष (प्रशासन) श्री मनीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष (अधिकारी स्थापना) श्रीमती शोभा.जे.कुजूर, विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती किरण रानी नायक सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, मुख्यालय के अन्य महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मी के साथ सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी उपस्थित रहें।
सेवानिवृत्त कर्मियों हेतु सम्मान-पत्र वाचन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसके उपरांत सेवानिवृत्त कार्मिकों को अंग-वस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पूंजी उसका कार्यबल होता है और संगठन की उपलब्धियाँ केवल नीतियों और योजनाओं का परिणाम नहीं हैं, बल्कि उन सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम का प्रतिफल हैं, जो वर्षों तक संगठन में अपनी सेवाएँ देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों का कंपनी की प्रगति में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सुखद जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह तथा निदेशक (वित्त) श्री राजेश कुमार ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त सभी कार्मिकों के योगदान की सराहना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सफल एवं सुखद जीवन की कामना की।
उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल से जून माह में कंपनी से सेवानिवृत्त 09 अधिकारियों एवं मुख्यालय तथा सभी क्षेत्रों से सेवानिवृत्त 153 कर्मचारियों सहित कुल 162 कार्मिक कंपनी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के सभी 09 अधिकारियों और मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने 04 कर्मचारियों के लिए कोयला भवन मुख्यालय में आज उपरोक्त समारोह का आयोजन हुआ। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के लिए सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शामिल रहें – श्री मधुप कुमार शेठ, महाप्रबंधक (उत्खनन), श्री गणेश चन्द्र साहा, महाप्रबंधक (खनन), श्री अव्रेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (खनन), श्री एस. पी. रबिदास, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), श्री जयंत कुमार जैसवाल, मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री यशवंत सिंह राजपूत, मुख्य प्रबंधक (खनन), श्री बिष्णु देव सिंह, मुख्य प्रबंधक (मा.सं.), श्री पी. टी. रोबिनसन राज, प्रबंधक (खनन), श्री अरुण कुमार पाठक, सहायक अभियंता (उत्खनन), श्री कालो हाड़ी, वार्ड बॉय, श्री सोम्या घोष, लेखापाल, श्रीमती बिनोद कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक तथा श्री बिशु चक्रवर्ती, पंप ऑपरेटर।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती किरण रानी नायक, विभागाध्यक्ष (कल्याण) तथा मनीष चन्द्र साहू, प्रबंधक (अधिकारी स्थापना) ने संयुक्त रूप से किया।




































