बीसीसीएल में पर्यटन स्थल एवं विद्यालय स्तर पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ का समापन

---Advertisement---

कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बीसीसीएल में 16 जून से 30 जून तक आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के समापन दिवस पर आज ‘स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है (स्वच्छता इज़ एवरीवन्स बिज़नेस)’ थीम के अंतर्गत पर्यटन स्थलों एवं विद्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सहभागिता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश देना था।

इस क्रम में कतरास क्षेत्र द्वारा पर्यटक स्थल पारसनाथ इको पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए पार्क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यालय स्तर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, कोयला नगर के लगभग 300 छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं जनसहभागिता का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर बीसीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यालय की प्राचार्या तथा शिक्षकगण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी के महत्व पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीएल में 16 जून से प्रारंभ ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ के अंतर्गत स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम, चिकित्सालयों में विशेष स्वच्छता अभियान, तालाबों, जल स्रोतों एवं कॉलोनियों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, वर्षा जल संचयन प्रणालियों का निरीक्षण, सिग्नेचर अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, परियोजना विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएँ एवं स्वच्छता रैलियाँ, पौधारोपण अभियान, साइबर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा धार्मिक स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान सहित विविध गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसहभागिता के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों में व्यापक जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए। आज आयोजित विभिन्न गतिविधियों के साथ बीसीसीएल में 16 जून से जारी स्वच्छता अभियान का औपचारिक समापन भी हुआ।

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के सफल समापन के साथ बीसीसीएल ने स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल कार्य संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, विद्यालयों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न हितधारकों की सक्रिय सहभागिता ने इस अभियान को एक व्यापक जन-अभियान का स्वरूप प्रदान किया। बीसीसीएल द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़ी ऐसी जनहितकारी पहलों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

Leave a Comment