अनूपपुर 30 जून 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 5.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र जैतहरी में 2.1 मिली मीटर, वेंकटनगर में 16.5 मिली मीटर, पुष्पराजगढ़ में 3.2 मिली मीटर, अमरकंटक में 23 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 1.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर, कोतमा तथा बिजुरी में वर्षा निरंक दर्ज की गई।




































