जगह-जगह विराजी मां जगदंबा पंडालों को आकर्षक रूप देने में लगी समिति राजनगर

---Advertisement---

जगह-जगह विराजी मां जगदंबा

पंडालों को आकर्षक रूप देने में लगी समिति

राजनगर

राजनगर, रामनगर, रवि नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सारदे नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है जहां समिति द्वारा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है तो नगर में स्थित देवी मंदिरों में भी सुबह-शाम मां जगदंबा की आराधना करने भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिन पंडालों प्रथम दिवस से मां की आराधना की जा रही है वहां पर तैयारी पूर्ण हो चुकी है वहीं जिन पंडालों में छठे दिन से मां की आराधना करनी है उन पंडालों में तैयारी अंतिम रूप ले रहीहैं

जहां राजनगर में बस स्टैंड गोपाल पंडाल, बाबू लाइन, काली मंदिर, शांति नगर तो रामनगर में चेक पोस्ट रामनगर, नया डोला, सेक्टर सी वहीं रवि नगर में मुख्य पंडाल एवं नई कॉलोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान है वही काली मंदिर स्थित केदारनाथ के तर्ज पर बना पंडाल के साथ मां जगदंबे की आकर्षक प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है तो राजनगर बस स्टैंड स्थित पंडाल में मुख्य द्वार पर सुरसा का रूप देकर अंदर गुफा में प्रवेश कर मां के दर्शन करने का पंडाल बनाया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है जहां मां जगदंबे के दर्शन करने भक्तों की भीड़ लग रही है। वही समिति द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment