खोंगापानी में गूंजे ‘मन की बात’ के विचार, नियमित श्रोताओं का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह

मन की बात-MCB
---Advertisement---
  • नियमित श्रोता रणधीर चौधरी और रामशरण केवट को पुरस्कार देकर किया सम्मानित, बूथ क्रमांक 305 के मोरया पंडाल में हुआ आयोजन

एमसीबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को खोंगापानी में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सुना गया। हसदेव मंडल अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी के बूथ क्रमांक 305 स्थित मोरया पंडाल में भाजपा पदाधिकारियों, बूथ सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय विषयों से लेकर स्थानीय उत्पादों और डिजिटल सुरक्षा तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ता रूबरू हुए।

मन की बात-MCB

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और तकनीकी प्रगति के साथ देश की पारंपरिक पहचान से जुड़े गुड़ और स्थानीय उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए डिजिटल दुनिया में सतर्कता और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। इन विषयों के माध्यम से आधुनिक विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और तकनीक का सुरक्षित इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में केवल सामूहिक श्रवण ही नहीं बल्कि नियमित रूप से ‘मन की बात’ से जुड़े रहने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता रणधीर चौधरी और रामशरण केवट को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने दोनों नियमित श्रोताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस पहल को कार्यक्रम के प्रति कार्यकर्ताओं की निरंतर सहभागिता और समर्पण को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम माना गया।

आयोजन में बूथ अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र विश्वकर्मा, नोवेल सिंह, मोहन मिश्रा, रंगलाल चौधरी, श्रीमती कमलेश मिश्रा, अनिल बर्मन, रणधीर चौधरी, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव और मजनू महाराज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हजरत बाबा फरीद -Dhar

November 29, 2026

मन की बात-MCB

November 29, 2026

मन की बात -dhar

November 29, 2026

‘Sundays on Cycle’ -जैतहरी

November 29, 2026

धान खरीदी सप्ताह

November 29, 2026

एनसीएल - स्थापना दिवस

November 29, 2026

Leave a Comment