42वें स्थापना दिवस पर एनसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों और कर्मियों को किया पुरस्कृत

एनसीएल - स्थापना दिवस
---Advertisement---

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित केंद्रीय समारोह में कंपनी की विभिन्न परियोजनाओं, इकाइयों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। सिंगरौली स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, पूर्व सीएमडीगण, वरिष्ठ अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्पादन क्षमता के आधार पर परियोजनाओं को दो श्रेणियों ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परियोजनाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। सुरक्षा के क्षेत्र में विभागीय कार्य के दौरान अधिकतम अवधि तक शून्य दुर्घटना बनाए रखने के लिए ग्रुप-ए में दूधीचुआ तथा ग्रुप-बी में बीना और झिंगुरदा क्षेत्र को सम्मानित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अमलोरी और बीना क्षेत्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत आवंटित बजट का सर्वाधिक उपयोग करने के लिए निगाही तथा मुख्यालय को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक सीएसआर परियोजनाएं पूर्ण करने के लिए जयंत एवं मुख्यालय को पुरस्कार प्रदान किया गया।

पूंजीगत निवेश बजट के उपयोग, कोयला उत्पादन, कोयला प्रेषण, गुणवत्ता सुधार, अधिभार हटाव और लाभ अर्जन जैसी श्रेणियों में भी विभिन्न क्षेत्रों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। अमलोरी, निगाही, जयंत, झिंगुरदा, खड़िया, बीना, ब्लॉक-बी और कृष्णशिला क्षेत्रों ने अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया।

एनसीएल - स्थापना दिवस

कार्यक्रम में स्वच्छता, औद्योगिक संबंध, स्वास्थ्य सेवाओं और अतिक्रमण हटाने जैसे क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया गया। एनएससी जयंत, कृष्णशिला, निगाही और अन्य इकाइयों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा एनसीएल के विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों के कर्मचारियों को तकनीकी नवाचार, गैर-तकनीकी नवाचार, बहादुरी तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए व्यक्तिगत सम्मान भी प्रदान किए गए। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य कर्मचारियों और परियोजनाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा संगठन में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

एनसीएल के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और नवाचार के कारण ही एनसीएल लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने भविष्य में भी सुरक्षा, गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और उत्पादकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

42वें स्थापना दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह एनसीएल की उपलब्धियों, कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और संगठन की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हजरत बाबा फरीद -Dhar

November 29, 2026

मन की बात-MCB

November 29, 2026

मन की बात -dhar

November 29, 2026

‘Sundays on Cycle’ -जैतहरी

November 29, 2026

धान खरीदी सप्ताह

November 29, 2026

एनसीएल - स्थापना दिवस

November 29, 2026

Leave a Comment