ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
धार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को जनजाति संयुक्त बालक छात्रावास, धार में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा उपस्थित रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने छात्रों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ‘मन की बात’ को सुना। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अंकित भावसार, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम, मंडल महामंत्री अमित शर्मा, जीवन यादव, पंकज जाधव सहित बड़ी संख्या में छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को सकारात्मकता, नवाचार, जनभागीदारी, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करते हैं। यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाकर समाज में प्रेरणा और प्रोत्साहन देने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी देशभर की विविध प्रतिभाओं और नवाचारों को मंच देकर सकारात्मक सोच का वातावरण बनाते हैं। हम सभी 2029 तक नशामुक्त भारत और नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे।
विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे छात्रों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और समाज सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्रों से प्रधानमंत्री जी के संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।












































