जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 78 आवेदनों में की सुनवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 30 जून 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने 78 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

ग्राम गुंवारी, तहसील जैतहरी के निवासी श्री भगवान दीन राठौर ने बोरवेल खनन की अनुमति प्रदान किए जाने, बनगवां, तहसील कोतमा के निवासी श्री जयराम पनिका ने मकान क्षतिग्रस्त होने पर सहायता राशि स्वीकृत किए जाने, तथा पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक-6, कोतमा के निवासी श्री कृष्ण पाल सिंह ने गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़े जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार ग्राम पारसवार, तहसील अनूपपुर के निवासी श्री छोटेलाल सिंह ने सीसीसी ऋण योजना का लाभ प्रदान किए जाने, तथा ग्राम खालेदूधी, तहसील पुष्पराजगढ़ की निवासी श्रीमती ओमवती ने विधवा पेंशन स्वीकृत किए जाने एवं गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़े जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त, ग्राम खाड़ा, तहसील अनूपपुर के निवासी श्री शंकर लाल बैगा ने जनमन योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जाने, ग्राम देवहरा, तहसील अनूपपुर के निवासी श्री संत राम चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किए जाने, ग्राम कांसा, तहसील अनूपपुर के निवासी श्री संत लाल यादव ने बंधवा टोला स्थित तालाब की मेढ़ का जीर्णोद्धार कराए जाने तथा ग्राम खालेदूधी, तहसील पुष्पराजगढ़ के निवासी श्री चैन सिंह ने गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़े जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment