बीसीसीएल में स्वतंत्र बाह्य मॉनिटरों ने निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की, सीएमडी बीसीसीएल से की औपचारिक भेंट

---Advertisement---

कोयला भवन मुख्यालय में आज सीएमडी बीसीसीएल, श्री मनोज कुमार अग्रवाल से स्वतंत्र बाह्य मॉनिटर (इंडिपेंडेंट एक्सटर्नल मॉनिटर्स) श्री अरविंद कुमार कादयान एवं श्री अमृत लुगुन ने औपचारिक भेंट की। इस दौरान निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। अवसर पर दोनों  विशेषज्ञों ने सीएमडी को बीसीसीएल अधिकारियों के साथ आयोजित निविदा प्रक्रिया संबंधी समीक्षा बैठक के आयोजन एवं उसके प्रमुख उद्देश्यों की जानकारी दी तथा बैठक के दौरान विभिन्न प्रक्रियागत एवं संस्थागत विषयों पर हुए विचार-विमर्श से अवगत कराया।

सीएमडी श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने दोनों स्वतंत्र बाह्य मॉनिटरों का स्वागत करते हुए उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन को संगठन की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद एवं रचनात्मक सुझावों से बीसीसीएल की निविदा प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप संचालित करने में सहायता मिलेगी।

इससे पूर्व, कोयला भवन सम्मेलन कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री कादयान एवं श्री लुगुन ने सामग्री प्रबंधन विभाग, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल तथा असैनिक विभाग के अधिकारियों के साथ बीसीसीएल निविदा प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान निविदा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों, प्रक्रियात्मक पहलुओं एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए।

बैठक में हाल ही में आमंत्रित एवं संपादित की गई निविदाओं, निविदा प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, तकनीकी निविदाओं के परीक्षण, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा निविदा प्रणाली से जुड़े अन्य तकनीकी एवं प्रक्रियागत विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, दक्षता एवं सतर्कता संबंधी मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) श्री धनराज आखरे, महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) श्री आनंद कुमार, विभागाध्यक्ष (कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल) श्री विक्रम कुमार सहित असैनिक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment