लोकेशन धार रिपोर्टर शैलेंद्र जोशी
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
स्लोगन धार जिले के पीथमपुर में निजी भूमि पर कथित अवैध उत्खनन की शिकायत के बाद खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। भोपाल, इंदौर, देवास और धार जिले के अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा रिपोर्ट तैयार की।
प्रारंभिक जांच में संबंधित भूमि पर अवैध उत्खनन के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि अनुमति प्राप्त भूमि के अलावा एक किसान की निजी भूमि पर भी पिछले कई वर्षों से उत्खनन किया गया।
मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं खनिज विभाग की विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा






































