। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने दिव्यांग आवेदक की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ग्राम सहिजना, तहसील करकेली निवासी दिव्यांग राकेश कुमार बर्मन अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय को जब इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, तब उन्होंने आवेदक को अपने कक्ष में बुलाने के बजाय स्वयं बाहर जाकर उससे मुलाकात की। उन्होंने आवेदक का हालचाल जाना तथा उसकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
चर्चा के दौरान आवेदक ने बताया कि उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य पात्रतामूलक योजनाओं से लाभान्वित किए जाने तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
समस्या की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर के संवेदनशील एवं जनोन्मुखी व्यवहार से आवेदक एवं उसके परिजनों ने संतोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।


































