बिजुरी में भाजपा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

---Advertisement---

 

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

 

कोतमा/ बिजुरी, 6 अप्रैल (सोमवार)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा मंडल कार्यालय बिजुरी में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव ने की।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भाजपा के इतिहास, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, मंडल मंत्री रवि कुशवाहा, संजय साहू, आदेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) दीपक बंसल, अनुसूचित जनजाति मंडल महामंत्री सूरज पनिका, बिजुरी नगर के वरिष्ठ नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

सभी की गरिमामयी उपस्थिति में यह स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment