एमसीबी में भाजपा का स्थापना दिवस महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एमसीबी जिला कार्यालय में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले द्वारा पार्टी ध्वज फहराकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पण बनाये रखने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में श्रीमती पावले ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और सेवा भाव के कारण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय राय, आशीष सिंह, श्रीमती सरोज यादव, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव, सह कार्यालय मंत्री रामकृष्ण कुर्रे, सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी और राहुल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा, महामंत्री श्रीमती कविता दीवान, मंत्री श्रीमती मीनू सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अजय सिंह, राहुल जायसवाल और जिला उपाध्यक्ष जलील शाह सहित बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम में आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक राम मनोहर सिंह, महिला मोर्चा हसदेव मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोंगापानी सत्यनारायण विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल, विकास पांडेय, मनीष सिंह, सूचित सिंह एवं श्रीमती चंदा केशरवानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment