युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया का अमलाई में भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा

---Advertisement---

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया का अमलाई में भव्य स्वागत, जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा

अमलाई। शनिवार को युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का नगर परिषद बरगवां अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 अतिरिक्त भवन के सामने प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने किया।

इस अवसर पर सैफ रिजवी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्र में प्रथम आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है और कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान दुर्गा मंदिर मुख्य चौराहे के पास जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पैदल चलते हुए अतिरिक्त भवन के पास बनाए गए मंच तक पहुंचे और वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, कांग्रेस नेता रमेश सिंह, आशीष त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष राजीव सिंह, अमरजीत सिंह, कैलाश कोल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सैफ रिजवी ने प्रदेश अध्यक्ष का महामाला पहनाकर स्वागत किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

April 4, 2026

Leave a Comment