मानवता की मिसाल: जागृति महिला समिति ने लगाया प्याऊ, पशु-पक्षियों तक पहुंचाई सेवा कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर सुमिता शर्मा की रिपोर्ट

---Advertisement---

मानवता की मिसाल: जागृति महिला समिति ने लगाया प्याऊ, पशु-पक्षियों तक पहुंचाई सेवा

कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर सुमिता शर्मा की रिपोर्ट

हसदेव क्षेत्र में सामाजिक सेवा और मानवता की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए जागृति महिला समिति, एसईसीएल हसदेव क्षेत्र द्वारा गुड फ्राइडे के अवसर पर भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए खोंगापानी और लेदरी बस स्टैंड के पास दो भव्य निःशुल्क प्याऊ सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सत्तू, गुड़-चना, अमूल छाछ तथा मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, केला, सेब और नाशपाती का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समिति ने मूक पशुओं के लिए भी नाद (पानी की टंकी) की व्यवस्था कर उन्हें भी गर्मी से राहत पहुंचाई।

यह कार्यक्रम समिति अध्यक्ष डॉ. सरोज बाला बिश्नोई के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में समिति की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य को जनहित के अभियान का रूप दिया। इस आयोजन की प्रेरणा एसईसीएल मुख्यालय स्थित श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन से प्राप्त हुई।

समिति की ओर से बताया गया कि ऐसे सभी मानव हित के कार्यक्रम सदस्याओं के आपसी सहयोग से एकत्रित धनराशि से संचालित किए जाते हैं और इसके लिए एसईसीएल या किसी अन्य संस्था से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाता।

कार्यक्रम में श्रीमती रुना मित्रा, तृप्ति पांडे, माला तिवारी, पूनम रानी, रूपा दत्ता, सुष्मिता मिश्रा, सुमन झाकड़, पुष्पा नेताम, मोनी बरुआ, रिचा जिंदल, स्नेहा नामदेव, स्मिता प्रधान, चंदा नामदेव, गिरिजा विश्वकर्मा, रीना बघेल, रंजना मिश्रा, ब्यूटी सहित कई सदस्याओं की सराहनीय सहभागिता रही। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सेवा और संवेदना का प्रेरक उदाहरण बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment