ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
*एल्डरमैन नियुक्ति में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला मौका-महंत निलेश भारती*
*नवनियुक्त एल्डरमैन का भाजपा जिला कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित*
धार। जिले की विभिन्न नगर पालिका एवं नगर परिषद के नव-नियुक्त एल्डरमेनगणों का बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, विधायक नीना वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेडा, सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिह भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहें। धार और पीथमपुर नगर पालिका से छः -छः तथा बदनावर,सरदारपुर व राजग़ढ़ नगर परिषद् से चार -चार एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए गए है। नवनियुक्त एल्डरमैन का भाजपा नेताओं ने मंच पर साफा पहनाकर स्वागत किया। इन सभी 24 एल्डरमैन नियुक्ति में भाजपा जिला संगठन ने क्षेत्रीय सांसद व विधायक पूर्व विधायक समेत भाजपा वरिष्ठ नेताओ से समंवयक बनाकर सामाजिक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया।
*जिले के नवनियुक्त एल्डरमैन-*
धार नगर पालिका से हरनाम सिंह टोनी ठाकुर बलविंदर सिंह सन्नी होड़ा राजेश हारोड़ प्रीति विशाल राठौर प्रकाश यादव टामकिया सुरेश प्रजापत, पीथमपुर नगर पालिका से राजेश तिवारी हरि सिंह रघुवंशी लाखन चौधरी दिनेश पटेल शशि पाठक अनोकचंद बिरला, बदनावर नगर परिषद से मितेश शर्मा भूपेंद्र सिंह राठौर कपिल नाहर कन्हैया लाल गुर्जर, सरदारपुर नगर परिषद से राजेंद्र गर्ग झमन लाल चौधरी दिनेश मावी संजय सेठिया,राजगढ़ नगर परिषद से प्रफुल्ल जैन गणेश जी लाल शर्मा श्रीमती हेमलता नरेश मामा मनोज महेश्वरी नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैन साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी को नगर के समग्र विकास, सुशासन और जनभागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। एल्डरमैन नियुक्ति में भाजपा परिवार के जमीनी कार्यकर्ताओं को मिला मौका है जो हमेशा भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा था। इन नियुक्ति में युवा, वरिष्ठ ऒर मातृशक्ति भी शामिल है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह के अवसर पर विधायक कालु सिंह ठाकुर जिला महामंत्री राकेश पटेल और देवेंद्र सोनोने जिला पदाधिकारी अमृत जैन महेश रावला प्रेम चंद परमार कपिल निनामा सुभाष जायसवाल राखी राय आरती पटेल अनामिका ठाकुर निर्मला हटीला विनीत मंडलोई कमल यादव कमल वर्मा मनीष प्रधान रंजीत भंडारी समेत मंडल अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।















