संगठन सशक्तिकरण का संकल्प  मनेन्द्रगढ़ में कांग्रेस की बैठक और सम्मान समारोह संपन्न

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वॉर्ड, बूथ एवं पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार की रणनीति पर गंभीरता से मंथन हुआ। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी राजेश साहू के मार्गदर्शन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, पूर्व विधायक प्रत्याशी रमेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंद्रा सेंगर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महामंत्री रफीक मेमन, पूनम सिंह, राजेश सिंह एवं चुन्नू त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा, कोषाध्यक्ष मो. रमीज, उपाध्यक्ष गिरधर जायसवाल, मो. इमरान खान, दीपक सिंह, राशिद अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती को प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है और उनकी सक्रियता ही पार्टी की सफलता सुनिश्चित करेगी। प्रभारी राजेश साहू ने वॉर्ड, बूथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन को जीत की कुंजी बताते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी।

पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कांग्रेस की विचारधारा को जनहित से जुड़ा बताते हुए इसे हर घर तक पहुंचाने की बात कही वहीं रमेश सिंह ने संगठन की एकजुटता को सफलता का मूल मंत्र बताया। इंद्रा सेंगर ने महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए उन्हें आगे आने का आह्वान किया। कृष्ण मुरारी तिवारी ने आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ जिसमें कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

March 29, 2026

Leave a Comment