22 वर्ष की सैन्य सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त सैनिक हरि सिंह पटेल के सम्मान में निकली भव्य वाहन रैली क्षत्रिय लोधा समाज के सभी संगठनो के पदाधिकारीगण व अन्य देश भक्तो ने स्वागत किया 

---Advertisement---

 

ब्यरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील के बांकेडी वीर ने भारतीय सेना में 22 वर्षों की गौरवशाली उदम्य सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए वीर सैनिक हरि सिंह पटेल के सम्मान में वाहन रैली जेतपुरा से प्रारंभ होते हुए सोनु रेस्टोरेंट चोराहा होते हुए मांगोद चोपाटी से होते हुए आंतेडी होते हुए उनके ग्रह नगर बांकेडी पहुची ।

डीजे डोल व आतिश बाजी के साथ साथ मे तिरंगा ध्वज लहराते हुए राष्ट्र गीत पर युवा वर्ग जमकर थिरककर भव्य स्वागत कर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सैनिक के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया।

जहां उनका आरती उतार कर पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना के जयघोष गूंजते रहे, जिससे देशभक्ति का माहौल बना रहा।

हरि सिंह पटेल ने भारतीय सेना में 22 वर्षों तक समर्पण और निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा की है। उनकी सेवाओं के सम्मान में आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना तथा युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम क्षत्रिय लोधा समाज के सभी संगठनो के पदाधिकारीगण व अन्य सामाजिक, राजनीतिक संगठन व राष्ट्र भक्त, गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

July 23, 2026

Leave a Comment