---Advertisement---

 

अनूपपुर 20 जुलाई 2026/ प्राचार्य एकलव्य मॉडल स्कूल अनूपपुर ने जानकारी दी है कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर ने बताया है कि आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो गई है। आवेदन पत्र विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित प्रारूप में भरकर 29 जुलाई 2026 तक कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 5 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

 

विद्यालय में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में बालिका वर्ग की एक-एक रिक्त सीट पर प्रवेश किया जाना है। प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह प्रवेश प्रक्रिया केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 7, 2026

November 6, 2026

November 6, 2026

Leave a Comment