1600 दीपों से जगमगाया महाराजपुर का अमृत सरोवर, सेवा संकल्प अभियान ने रचा मनमोहक दृश्य

---Advertisement---

1600 दीपों से जगमगाया महाराजपुर का अमृत सरोवर, सेवा संकल्प अभियान ने रचा मनमोहक दृश्य

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर एक माह चलने वाले ‘संकल्प से सेवा’ अभियान का हुआ शुभारंभ

बरबसपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत महाराजपुर का अमृत सरोवर उस समय दीपों की रोशनी से जगमगा उठा जब यहां आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में करीब 1600 दीप प्रज्वलित किये गये। अमृत सरोवर की मेड़ पर कतारबद्ध जलते दीपों ने पूरे परिसर को रोशनी से भर दिया और कार्यक्रम स्थल का दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किये गये ‘संकल्प से सेवा’ अभियान की शुरुआत महाराजपुर के अमृत सरोवर से की गई। यह अभियान एक माह तक विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जायेगा

भाजपा मंडल नागपुर के मीडिया प्रभारी महेश साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुई। इसके बाद अमृत सरोवर के चारों ओर दीप जलाये गये साथ ही ग्राम पंचायत भवन, विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में भी दीप प्रज्वलित कर सेवा और जनकल्याण का संदेश दिया गया

कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के पीओ बीबीजी राम ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करने की बात कही

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद सदस्य शाहनवाज अली, महाराजपुर सरपंच श्रीमती बुटल सिंह, सचिव संतलाल साहू, पीओ राज नारायण सिंह, तकनीकी सहायक मुकुल आनंद, राकेश विश्वकर्मा, प्रदीप बंछोर सहित बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दीपों की रोशनी में दिखा जनभागीदारी का संकल्प

महाराजपुर के अमृत सरोवर में एक साथ जलाये गये करीब 1600 दीप केवल रोशनी का माध्यम नहीं रहे बल्कि कार्यक्रम में ग्रामीणों की भागीदारी और सेवा भावना का संदेश भी देते नजर आये। दीपों से सजे सरोवर का मनमोहक दृश्य पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment