बीसीसीएल की रेवेन्यू शेयरिंग परियोजनाओं पर मंथन, समयबद्ध क्रियान्वयन और उत्पादन बढ़ाने पर जोर

---Advertisement---

कोयला भवन मुख्यालय में आज बीसीसीएल की रेवेन्यू शेयरिंग परियोजनाओं की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री आनंद मोहन ने की। इस अवसर पर कोयला भवन मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित संबंधित माइन ऑपरेटर तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत महाप्रबंधक (एमडीओ) श्री संजय कुमार अग्रवाल द्वारा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री आनंद मोहन के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ की गई। उन्होंने श्री मोहन का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत संबोधन में श्री अग्रवाल ने रेवेन्यू शेयरिंग परियोजनाओं के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा बीसीसीएल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा कंपनी के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में इन परियोजनाओं की भूमिका को रेखांकित किया।

अपने संबोधन में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री आनंद मोहन ने बीसीसीएल एवं माइन ऑपरेटरों को विभिन्न परियोजनाओं के विकास में भागीदार बताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं की सफलता आपसी समन्वय, प्रतिबद्धता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। उन्होंने उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति तथा संविदात्मक दायित्वों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन लक्ष्यों एवं संविदात्मक दायित्वों से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी या विलंब का माइन ऑपरेटरों द्वारा समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से जिम्मेदारी एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं की प्रगति और उत्पादन प्रदर्शन को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान परियोजनाओं की प्रगति एवं उनके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। इस क्रम में उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति, संविदात्मक दायित्वों के निर्वहन तथा परियोजनाओं के सुचारु संचालन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित माइन ऑपरेटरों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आवश्यक समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर अमलाबाद कोलियरी के माइन ऑपरेटर मेसर्स मंगलम कोलफील्ड प्राइवेट लिमिटेड (M/s Mangalam Coalfield Pvt. Ltd.) को निर्धारित उत्पादन कार्यक्रम से पूर्व अपने दायित्वों की पूर्ति की दिशा में उल्लेखनीय एवं निरंतर प्रगति प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के लिए श्री आनंद मोहन ने कंपनी के निदेशक को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान कंपनी द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता, कार्य के प्रति समर्पण एवं समयबद्ध निष्पादन की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना का प्रतीक रहा।

बैठक के माध्यम से रेवेन्यू शेयरिंग परियोजनाओं की प्रगति को और अधिक गति प्रदान करने, कार्य निष्पादन में अपेक्षित दक्षता सुनिश्चित करने तथा बीसीसीएल एवं माइन ऑपरेटरों के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment