युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण सिसोदिया और जिला महामंत्री रोहित रघुवंशी नियुक्त

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा तरुण सिसोदिया (लक्की) को युवा मोर्चा धार जिला अध्यक्ष (शहरी) और रोहित रघुवंशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

33 वर्षीय तरुण सिसोदिया धार निवासी हैं और वर्तमान में युवा मोर्चा जिला मंत्री के पद पर थे। नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक नीना वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तरुण सिसोदिया ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास कर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में संगठन को जिले में और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।

जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment