जिला पंचायत सीईओ ने गिरारीखुर्द,बम्हनी, लमसरई,दमेहडी के पंचायत कार्यो का लिया जायजा

---Advertisement---
  • दस्तावेजो का संधारण नहीं मिलने पर जताई नाराजगी,दी चेतावनी

अनूपपुर,30 अक्टूबर 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत ठाडपाथर में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत क्षेत्र के कार्यों का जायजा लिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द, बम्हनी, लमसरई, दमेहड़ी के ग्राम पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर संधारित दस्तावेजों के संधारण तथा विकास कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरिश्चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी रावेन्द्र पटेल,सहायक यंत्री, उप यंत्री तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव आदि उपस्थित रहे।
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द तथा बम्हनी में दस्तावेजों का संधारण नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कार्यों में सुधार तथा रिकॉर्ड के संधारण सम्बंधित निर्देश दिए।
उन्होंने विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायत में सभी आवश्यक दस्तावेज की उपलब्धता से संबंधित निर्देश दिए।

उन्होंने डीएफ बेसलाइन सर्वे की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत के सेल्फ प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान जिपं सीईओ ने ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द में पुलिया निर्माण तथा गौशाला का निरीक्षण किया गौशाला में अव्यवस्था मिलने पर सुधार संबंधी निर्देश दिए।


ग्राम पंचायत लमसरई में आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूल का निरीक्षण कर मध्यान भोजन की व्यवस्था देखी।
ग्राम पंचायत दमेहड़ी में आजीविका मिशन की महिलाओं के आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया गया।
उन्होंने हैंड वॉश तथा अगरबत्ती निमार्ण की सामाग्री की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर कराने पर बल दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment