युवा कांग्रेस को मिली नई धार पिंटू भास्कर और विमल हितकर को बड़ी जिम्मेदारी

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति और पूर्व विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष हफीज मेमन द्वारा यह अहम निर्णय लिया गया।

जारी आदेश के तहत पिंटू भास्कर को युवा कांग्रेस जिला एमसीबी का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है वहीं विमल हितकर को मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को संगठन में नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों नवनियुक्त नेता युवाओं को जोड़ने, जनहित के मुद्दों को उठाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नियुक्ति ना केवल संगठनात्मक मजबूती को बढ़ायेगी बल्कि आने वाले समय में युवा कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और गतिशील बनायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

May 20, 2026

Leave a Comment