सीईओ जिला पंचायत ने पसला एवं बिजौड़ी की उचित मूल्य दुकानों का किया निरीक्षण

---Advertisement---

अनूपपुर 23 अक्टूबर 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्राम पसला एवं बिजौड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकानों में उपलब्ध खाद्यान्न, वितरण संबंधी अभिलेखों तथा हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती अर्चना कुमारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकानों के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, हितग्राहियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ पात्र परिवारों तक सुचारू रूप से पहुंचे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर, जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती सीमा सिंन्हा, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment