योग से स्वस्थ जीवन और बेहतर कार्यक्षमता का संदेश, एसईसीएल मुख्यालय में हुआ ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम

---Advertisement---

योग से स्वस्थ जीवन और बेहतर कार्यक्षमता का संदेश, एसईसीएल मुख्यालय में हुआ ‘कार्यस्थल पर योग’ कार्यक्रम

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभागार में “कार्यस्थल पर योग” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने योग सत्र में सहभागिता की।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक प्रीत पाल सिंह गुम्बर ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यालयीन वातावरण में सहजता से किए जा सकने वाले विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव को कम करता है तथा एकाग्रता, सकारात्मक सोच और कार्य क्षमता में वृद्धि करता है।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य और कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।

एसईसीएल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर विभिन्न योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारजनों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 24, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

June 23, 2026

Leave a Comment