वरिष्ठ पत्रकार नीलू रजक के असामयिक निधन से अमरकंटक प्रेस क्लब में छाया मातम

---Advertisement---
  • आत्मीय व्यवहार और सरल व्यक्तित्व के धनी साथी को पत्रकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई , भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर किया शत-शत नमन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – पत्रकारिता जगत के लिए एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक समाचार ने अमरकंटक के पत्रकार परिवार को भीतर तक झकझोर दिया है । वरिष्ठ पत्रकार साथी श्री नीलू रजक कोतमा के आकस्मिक निधन से अमरकंटक प्रेस क्लब में शोक की लहर व्याप्त है । एक आत्मीय साथी का इस तरह अचानक साथ छोड़ जाना पत्रकारों के लिए गहरा आघात है । उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक मिलनसार , सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है ।

स्वर्गीय नीलू रजक केवल एक पत्रकार ही नहीं बल्कि अपने साथियों के सुख-दुख में सहभागी रहने वाले आत्मीय इंसान थे । उनका सहज स्वभाव , मधुर व्यवहार , सरलता और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाता था । पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी । साथियों के बीच उनका अपनापन और आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाते रहेंगे ।

  • उनके आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकार साथियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

अमरकंटक प्रेस क्लब के पत्रकारों ने एकत्रित होकर दिवंगत साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया । इस दौरान वातावरण गमगीन रहा । सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

पत्रकार साथियों ने कहा कि जीवन में कुछ लोग अपने व्यवहार और आत्मीयता से ऐसी अमिट छाप छोड़ जाते हैं जिन्हें समय के साथ भी भुलाया नहीं जा सकता । नीलू रजक उन्हीं आत्मीय व्यक्तित्वों में से एक थे । उनका यूं अचानक चले जाना केवल एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे पत्रकार परिवार की व्यक्तिगत क्षति है । उनके साथ जुड़ी यादें और बिताए गए पल हमेशा हृदय में जीवित रहेंगे । उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाती रहेगी ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार धनंजय तिवारी , उमाशंकर पाण्डेय मुन्नू , श्रवण कुमार उपाध्याय , सोमू दुबे , संजय श्रीवास , गिरिजा शंकर पाण्डेय , विपुल वर्मन एवं राजेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे । सभी पत्रकार साथियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया ।

अमरकंटक प्रेस क्लब परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार साथी स्वर्गीय नीलू रजक को भावभीनी श्रद्धांजलि । आपका सरल व्यक्तित्व , आत्मीय व्यवहार और मधुर स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी।
ॐ शांति! ॐ शांति!! ॐ शांति!!!

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment