गणित के सवालों से नहीं घबराते नन्हें विद्यार्थी, अबेकस प्रतियोगिता में दिखा अद्भुत आत्मविश्वास

---Advertisement---
  • मनेन्द्रगढ़ में जिलेभर के सैकड़ों बच्चों ने लिया हिस्सा, तेज गणना और शानदार प्रदर्शन से अतिथियों को किया प्रभावित

मनेन्द्रगढ़। किसी की उम्र कम हो सकती है लेकिन उसकी प्रतिभा और क्षमता की कोई सीमा नहीं होती। इस बात का जीवंत उदाहरण होटल श्याम हैरिटेज में आयोजित जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में देखने को मिला। यहां छोटी छोटी उम्र के विद्यार्थियों ने गणित के मुश्किल सवालों को इतनी तेजी और सटीकता से हल किया कि सभागार में मौजूद अतिथि और अभिभावक भी उनकी प्रतिभा देखकर हैरान रह गये।

माइंड स्पार्क अबेकस इंस्टीट्यूट मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ग्रैंड डिस्ट्रिक्ट लेवल अबेकस कंपटीशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी मानसिक गणना, एकाग्रता और अभ्यास का परिचय देते हुए अलग अलग स्तरों पर अपनी श्रेष्ठता साबित करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशिशेखर मिश्रा, नगर निगम आयुक्त बिजेंद्र सारथी, नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व पार्षद सरजू यादव और पत्रकार सतीश गुप्ता उपस्थित रहे।

  • प्रतिभा को निखारने का मिला मंच

आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें मानसिक रूप से गणना करने के लिये प्रोत्साहित करना था। अबेकस अभ्यास के जरिये बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणना कौशल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ना केवल अबेकस की सहायता से बल्कि मानसिक रूप से भी सवालों के उत्तर देकर अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया।

  • छह वर्गों में घोषित हुये परिणाम

प्रतियोगिता में कैटेगरी A जूनियर वर्ग में मीवान गुप्ता ने प्रथम, आयुष सिंह ने द्वितीय और अर्नव गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी A सीनियर में अनीशा पांडे प्रथम, कार्तिक कुशवाहा द्वितीय और ध्रुवी भारद्वाज तृतीय रहीं। कैटेगरी B जूनियर में मयंक गुप्ता ने पहला, अलीशा मेमन ने दूसरा और कल्प द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी B सीनियर में अनन्या खलखो और आयुष सिंह संयुक्त रूप से प्रथम रहे। वेदिका गुप्ता द्वितीय और आरुषि मिंज तृतीय स्थान पर रहीं।

कैटेगरी C जूनियर में रोहित गर्ग ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्यदित यादव एवं शिवांश पोद्दार संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आराध्या बोथरा तृतीय रहीं। कैटेगरी C सीनियर में स्नेहील बघेल ने प्रथम, प्रगति छत्तानी ने द्वितीय और आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

  • ट्रॉफी और मेडल पाकर खिले बच्चों के चेहरे

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को ट्रॉफी, कस्टम मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के लिये यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं रहा बल्कि उन्हें अपनी क्षमता पहचानने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देने वाला मंच भी बना।

आयोजन को सफल बनाने में इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर पिंकी बंसल के साथ गौरव बंसल, मुक्ता मांझी, निशा गुप्ता, पूजा शर्मा, पूजा सिंह, शिवानी जायसवाल, अनुपम दुबे, पूजा अग्रवाल एवं शिवांगी जायसवाल का योगदान रहा। जिले के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने वाला यह आयोजन गणितीय शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल के रूप में सामने आया।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment