अनूपपुर में आदिवासी महासभा का नया नेतृत्व, अधिकारों के लिए संघर्ष का ऐलान

---Advertisement---
  • आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी धर्म संस्कृति कॉलम की मांग को लेकर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा की जिला परिषद की गठन

अनूपपुर। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला अनूपपुर के तत्वावधान में 3 नवंबर 2026 को राऊत राय भवन, मंदाकिनी होटल के पास अनूपपुर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। अखिल भारतीय आदिवासी महासभा राज्य सचिव समर शाह सिंह ने सम्मेलन में शहीद वीर बिरसा मुंडा तथा शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के संघर्ष, विचारों और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को लेकर चर्चा की गई।

कार्यकर्ता बैठक में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष श्री अमन लाल कोल इंजीनियर , सचिव समर शाह सिंह , सहसचिव जानकी सिंह,सहसचिव कल्लू रौतेल,उपाध्यक्ष शोभा सिंह शिक्षक, उपाध्यक्ष गंगा सिंह, सदस्य रामप्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह, विश्वनाथ सिंह, तेरसिया सिंह , कमला सिंह, की गठन किया गया अखिल भारतीय किसान सभा जिला सचिव एड हीरालाल राठौर जी ने संगठन के विस्तार, गांव-गांव तक महासभा की गतिविधियां पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा आदिवासी समाज के ज्वलंत मुद्दों पर व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। अखिल भारतीय नौजवान सभा की ओर से विनय दुबे जी ने आदिवासी समाज को स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार की गारंटी देने पर जोर दिया कार्यक्रम में कार्यालय सचिव अमित पोखरियाल, श्री सुरेश राठौड़ , सीपीआई राज्य सहा.सचिव बिजेंद्र सोनी जी सहयोग किया

महासभा की ओर से आगामी 15 नवंबर 2026 को शहीद वीर बिरसा मुंडा आदिवासी रक्षक दिवस के अवसर पर अनूपपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं राज्य कार्यकर्ता बैठक आयोजित करने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम के आयोजकों ने अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के समस्त जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं जागरूक साथियों से आदिवासी भाषा, संस्कृति, परंपरा, आस्था तथा जल-जंगल-जमीन और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

आयोजक: समर शाह सिंह, इंजीनियर अमन लाल कोल,रामप्रसाद सिंह धुर्वे, सुरेन्द्र टेकाम, जानकी सिंह, गंगा सिंह, सहित अखिल भारतीय आदिवासी महासभा जिला परिषद अनूपपुर

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment