भरवेली बालाघाट ने अमरपाटन को हराकर जीती चैंपियन ट्रॉफी, मिला 51 हजार का प्रथम पुरस्कार

---Advertisement---
  • भेजरी में जगतगुरु माउली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन
  • सीनियर, अंडर-18 और बालिका वर्ग के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अनूपपुर । ग्राम जोड़ो अभियान के अंतर्गत रानी प्रभा कुमारी स्टेडियम भेजरी में आयोजित जगतगुरु माउली सरकार अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट चैंपियन ट्रॉफी वर्ष 2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य रूप से अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम भाजपा जिला प्रभारी संजय साहू पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वती राठौर जनपद अध्यक्ष मिथिलेश सिंह तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में फाइनल मुकाबले का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में खेलने वाले खिलाड़ियों को अनूपपुर कलेक्टर रत्नाकर झा एवं प्रतियोगिता के संरक्षक भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा की आदिवासी अंचल की प्रतिभाओं को इस तरह के आयोजन प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं खेल से युवाओं का शारीरिक मानसिक विकास होने के साथ समाज के अंदर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलता है अतिथियों ने विजेता उपविजेता सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला भरवेली बालाघाट और अमरपाटन मैहर की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में भरवेली बालाघाट ने एक गोल से जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 51 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता अमरपाटन मैहर की टीम को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

  • अंडर-18 वर्ग में मीडियारास विजेता

अंडर-18 वर्ग के फाइनल मुकाबले में मीडियारास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। वहीं हाईस्कूल लीला की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जिसे 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

  • बालिका वर्ग में राम एकेडमी शहडोल ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला राम एकेडमी शहडोल और कन्या परिसर राजेंद्रग्राम के बीच खेला गया। इसमें राम एकेडमी शहडोल की टीम प्रथम विजेता बनी, जिसे 11 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं कन्या परिसर राजेंद्रग्राम की टीम उपविजेता रही और उसे 5100 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

  • चार टीमों को भी मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

सीनियर क्वालिफाई मुकाबलों में आमगांव, मैकलसुता एकेडमी आमगांव, चोड़ी-पोंडी और किरगी की टीमों ने सहभागिता की। चारों टीमों को खेल के प्रति प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 11-11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

इस अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सीनियर, अंडर-18 और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई पहचान मिली।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment