विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

---Advertisement---

नाट्य रूपांतरण एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

अनूपपुर 10 अक्टूबर 2026/ विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अनूपपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानसिक समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली समस्याओं पर आधारित नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। तनाव प्रबंधन विषय पर नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से तनाव से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। मूड डिसऑर्डर पर आधारित नाट्य रूपांतरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दर्शाया गया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं तथा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाने के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अल्का तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी श्री ब्रजेश पटेल, मनकक्ष नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेनू सिंह, डीपीएचएनओ श्रीमती सुधा मरावी, श्रीमती तरुणा सिंह, श्रीमती कृष्णा सिंह, श्रीमती ज्योति विश्वकर्मा, नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती प्रभा सिंह तथा उमंग परामर्शदाता इन्द्रवती एवं सीमा सेन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment